
जनवरी 1972 को मणिपुर तथा मेघालय के साथ इसे भी पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया।
त्रिपुरा बांग्लादेश तथा म्यांमार की नदी घाटियों के बीच स्थित है। यह तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा तथा उत्तर पूर्व में असम तथा पूर्व में मिजोरम से जुड़ा हुआ है।
असम राज्य का क्षेत्रफल 10,486 वर्ग किलोमीटरहै।
राजधानी- अगरतला
जिले- 8
मुख्य भाषाएं- बांग्ला, काकबोरक, मणिपुरी
अगरतला- त्रिपुरा की राजधानी नगर जो पश्चिमी त्रिपुरा में बांग्लादेश की सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH-44 पर स्थित है।
अथारामुरा श्रेणी- त्रिपुरा के मध्यवर्ती भाग में उत्तर- दक्षिण दिशा में फैली एक श्रेणी जो शिवालिक का दक्षिणी विस्तार है। इसकी औसत ऊंचाई 425 मीटर है। इसके समानांतर पूर्व में लेंसतारा, सखनतियांग तथा जम्पैतियांग पहाड़ियां उत्तरी त्रिपुरा जिले में स्थित है।